विद्यार्थियों को समझाया सिवरेज और स्वच्छता का महत्व

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विद्यार्थियों को समझाया सिवरेज और स्वच्छता का महत्व

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार और अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज के मार्गदर्शन में एक स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी गई। कैप रुडीप के अधिकारी असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि शौचालय, स्नानघर व रसोई का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने और बाद में रुकावट आने पर पानी सड़क पर ही फैलता है, जिससे जीवाणु पैदा होते हैं और बाद में बीमारियों का कारण बनते हैं। सीवरेज प्रणाली इन हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति को रोकने में सहायक है। इससे चिकित्सा पर भी व्यय कम होता है। सीवरेज प्रणाली जल-जनित बीमारियों से बचाव करती है। इस परियोजना में सभी घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग देवे। साथ ही सीवरेज की कार्य प्रणाली को समझाया। साथ ही उपभोक्ता सेवा केंद्र का उपयोग भी बताया। विद्यालय निदेशक ने कहा कि यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इसके तहत नागरिकों से अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया जाता है। स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि सिवरेज प्रणाली द्वारा गंदे पानी का निस्तारण शहर से बाहर ले जाकर किया जाता है और उपचारित पानी का भी पुनः उपयोग किया जाता हैं। इससे नगर पालिका को आय होगी, जो शहर के विकास में काम आएगी। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक जावेद ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। साथ ही कहा कि पानी को व्यर्थ नहीं बहायें, इसका सदुपयोग करे। एसओटी रामकिशोर ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now