दुर्घटना में मृत्यु होने पर बैंक खाताधारी के पुत्र को 10 लाख का चैक दिया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुर्घटना में मृत्यु होने पर बैंक खाताधारी के पुत्र को 10 लाख का चैक दिया

लाडनूं। राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा ने अपने एक ग्राहक की मृत्यु के बाद उसके नोमिनी उतराधिकारी को 10 लाख रूपयों का चैक प्रदान किया है। शाखा प्रबंधक विशन सिंह ने बताया कि बैंक के उपभोक्ता कालूराम बावरी (45) निवासी कसूम्बी की मृत्यु 10 दिसम्बी 2022 को सड़क दुर्घटना में हो गई थी। मृतक ने बैंक से पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस का बीमा करवा रखा था, जिसकी एक वार्षिक किश्त 500 रूपए ही उसने भरी थी औेर उसके बाद वह दुर्घटना का शिकार हो गया। इनके नोमिनी पुत्र रामधन को बैंक ने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कम्पनी की ओर से 10 लाख का चैक प्रदान करके सम्बल दिया गया है। यह चैक उसे ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में प्रदान किया गया। इस अवसर पर एसबीआई जनरल इंश्योरेंय कम्पनी के नागौर अधिकारी आसिफ शेरानी, प्रतिभा, गौरव कुमार, रवि स्वामी, हमीद खान, मुकेश ढाका, रेणुका, रजनीश सैनी आदि मौजूद रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now