फांसी का फंदा लगाकर नाबालिग किशोरी ने की आत्महत्या

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फांसी का फंदा लगाकर नाबालिग किशोरी ने की आत्महत्या

 लाडनूं। यहां अपने ही घर में एक अवयस्क लड़की ने अज्ञात कारणों से फंदा लगा कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। गुरुवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। जानकारी के अनुसार यहां के वार्ड सं. 32 के ओमप्रकाश जांगिड़ की पुत्री मीनाक्षी ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सको ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी रखवाया। मृतका के दादा नन्दलाल जांगिड़ पुत्र माल चंद जांगिड़ ने पुलिस ने रिपोर्ट देकर बताया कि मेरे पोती ने घर पर सुसाइड कर लिया, जिसकी आगे की कार्यवाही की जाए। हेडकांस्टेबल टोडा राम ने बताया कि मृतका का डॉ. राकेश महला से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now