श्री आनंद परिवार सेवा समिति की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को किया गया गर्म स्वेटरों का वितरण, भीषण शीतलहर के चलते भामाशाह कंचन देवी भूतोड़िया ने ली महिलाओं की सुध

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

श्री आनंद परिवार सेवा समिति की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को किया गया गर्म स्वेटरों का वितरण,

भीषण शीतलहर के चलते भामाशाह कंचन देवी भूतोड़िया ने ली महिलाओं की सुध

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र में चल रह भीषण शीत लहर से बचाव के लिए गरीब व जरूरतमंदों की सुध लेने के लिए स्वयंसेवी संगठन श्री आनंद परिवार सेवा समिति ने आगे आकर मंगलवार को यहां गरीब बस्तियों में पहुंच कर महिलाओं को गर्म ऊनी स्वेटरों का वितरण किया। समिति के कार्यालय सचिव आरके सुरपालिया ने बताया कि भामाशाह कचंनदेवी भूतोड़िया के सहयोग से समिति के तत्वावधान में यह स्वेटर वितरण कार्यक्रम रखा गया। इसके तहत मंगलवार को हाईवे के पास स्थित गरीब व कच्ची बस्ती की जरूरतमंद महिलाओं को 35 स्वेटरों का वितरण कचंनदेवी भूतोड़िया व समिति के अध्यक्ष मनजीतपाल सिंह सांवराद ने स्वयं अपने हाथों से किया। इस अवसर पर सहयोगी कार्यकर्ता व समिति के कार्यालय सचिव आरके सुरपालिया के अलावा उपाध्यक्ष मुराद खां इंडियन, सदस्यगण असलम खान, अरमान टाक, निसार भाणु, दीपक बडगूजर, नानूराम नायक, राजेश सोनी, शेर सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यालय सचिव सुरपालिया ने बताया कि श्री आनन्द परिवार सेवा समिति द्वारा क्षेत्र के अन्य गरीब बस्तियों के जरूरतमंदों को गर्म वस्त्रों स्वेटर आदि का वितरण कार्य निरन्तर जारी रखा जाएगा। समिति के अध्यक्ष मनजीत पाल सिंह सांवराद ने बताया कि समिति द्वारा ही गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी करवाने का निर्णय लिया है और शीघ्र ही इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now