मात्र दस्तूरी के रूपया नारियल के साथ बिना दहेज शादी की सर्वत्र सराहना, जसवंतगढ़ के नंदकिशोर स्वामी ने समाज के सामने पेश की शानदार मिसाल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मात्र दस्तूरी के रूपया नारियल के साथ बिना दहेज शादी की सर्वत्र सराहना,

जसवंतगढ़ के नंदकिशोर स्वामी ने समाज के सामने पेश की शानदार मिसाल

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। श्री आनंद परिवार सेवा समिति के महासचिव नंदकिशोर स्वामी ने अपने पुत्र महेश स्वामी की बिना दहेज के शादी करने और मात्र एक रुपया और नारियल का दस्तूर लेकर समाज के सामने एक मिसाल प्रस्तुत की है। निकटवर्ती जसवंतगढ़ निवासी नंदकिशोर स्वामी ने समाज के लिए एक मिसाल प्रस्‍तुत करते हुए अपने पुत्र की शादी बिना किसी दहेज के करने की ठानी और पुत्र की ससुराल पक्ष से केवल एक रुपया और नारियल मात्र की दस्तूरी स्वीकार करके दुल्‍हन को विदा करवा कर घर ले आए। उन्होंने दहेज की पेशकश को सिरे से ही नकार दिया। नंदकिशोर स्वामी के समाज सुधार के इस फैसले की सर्वत्र तारीफ की जा रही है। श्री आनंद परिवार सेवा समिति कार्यालय सचिव आरके सुरपालिया ने बताया कि सेवा समिति के महासचिव नंदकिशोर स्वामी के पुत्र महेश स्वामी की शादी चूरू की सातड़ा कॉलोनी में राजकुमार जाखड़ की पुत्री गरिमा के साथ हुई। नंदकिशोर स्वामी ने वहां समठूणी में अपने बेटे के ससुराल पक्ष से दहेज लेने से स्पष्ट मना कर दिया। बारात में शामिल लोगों और समाज के प्रमुख लोगों ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए इसे आने वाले समय में समाज के अन्य सभी लोगों के लिए प्रेरणा साबित होने की बात कही। उनके इस निर्णय को सभी ने समानता, सशक्तिकरण और सदियों पुरानी रूढि के रूप में प्रचलित सामाजिक कुप्रथा के उन्मूलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रकट करता है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

शहर चुनें

Follow Us Now