लाडनूं में उपखंड स्तरीय जन सुनवाई में जल कनेक्शनों, विद्युत, पानी, सफाई की समस्यायों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में उपखंड स्तरीय जन सुनवाई में जल कनेक्शनों, विद्युत, पानी, सफाई की समस्यायों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in9)। यहां पंचायत समिति स्थित वीसी हॉल में आयोजित उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में आमजन द्वारा प्रस्तुत विभिन्न जन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश प्रदान किए गए। तहसीलदार डा. सुरेन्द्र भास्कर की अध्यक्षता में इस जन सुनवाई में कुल 9 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें जल जीवन मिशन के तहत लगने वाले जल कनेक्शनों, विद्युत, पानी, सफाई की मुख्य समस्याएं सामने आई। इनकी सुनवाई करते हुए तहसीलदार डा. भास्कर ने सम्बंधित अधिकारियों को उन सभी शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान तहसीलदार डा. सुरेन्द्र भास्कर, पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, सहायक विकास अधिकारी सांवर मल शर्मा, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका जितेन्द्र कुमार मीणा और अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now