*नागौर लोकसभा चुनाव-* *संवीक्षा के बाद कुल 10 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन-पत्र विधिमान्यत: पाए गए, नाम वापसी 30 मार्च तक*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*नागौर लोकसभा चुनाव-*

*संवीक्षा के बाद कुल 10 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन-पत्र विधिमान्यत: पाए गए, नाम वापसी 30 मार्च तक*

नागौर, 28 मार्च (kalamkala.in)। लोकसभा आम चुनाव-2024 के रिटर्निंग अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशन में गुरुवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। संवीक्षा के बाद कुल 10 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन-पत्र विधिमान्य पाए गए।
रिटर्निंग अधिकारी (कलक्टर) अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि संवीक्षा के बाद बहुजन समाज पार्टी के डॉ. गजेंद्र सिंह राठौड़, भारतीय जनता पार्टी के ज्योति मिर्धा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल, अभिनव राजस्थान पार्टी के डॉ. अशोक चौधरी, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (सेकुलर) के हनुमान सिंह कालवी, निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में अमीन खान, प्रेमराज खारड़िया, भंवर सिंह राजोद, राजकुमार जाट एवं हरिराम के नाम निर्देशन-पत्र विधिमान्य पाए गए।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी या उनके प्रस्थापक या निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा रिटर्निंग अधिकारी (जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट) को उनके कार्यालय में 30 मार्च को दोपहर 3 बजे से पहले अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना परिदत्त की जा सकेगी। नाम वापसी के ठीक पश्चात चुनाव चिन्ह का आवंटन व निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now