त्याग के भाव के साथ समाज के युवा आगे आएं- रैवंतसिंह पाटोदा, श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

त्याग के भाव के साथ समाज के युवा आगे आएं- रैवंतसिंह पाटोदा,

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। श्री क्षत्रिय युवक संघ के आनुषंगिक संगठन श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन द्वारा अपने आमंत्रित प्रतिनिधियों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन लाडनूं के पाबोलाव स्थित माधव कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के रेवंत सिंह पाटोदा ने कहा कि श्री क्षत्रिय युवक संघ के आनुषंगिक संगठन श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन समाज में सकारात्मक भाव के युवाओं का संयोजन कर श्रेष्ठ समाज बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। समाज के हित के संरक्षण के साथ ही हमें श्रेष्ठ समाज बनाने के लिए त्याग, शौर्य, के भाव का विकास करना होगा।हमारे पूर्वजों श्री राम, कृष्ण, राणा सांगा, महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, मिहिर भोज, दुर्गादास आदि ने त्याग के भाव के साथ जिस तरह से कार्य किया और हमारी संस्कृति को संसार की श्रेष्ठ संस्कृति की पहचान दी, उसी प्रकार हमें भी समाज को श्रेष्ठ बनाने के लिए त्याग के भाव के साथ सामुहिक संस्कार मय कर्म प्रणाली द्वारा समाज में कार्य करना होगा। आज समाज मे जो निराशा का भाव विकसित हो रहा है, उसको तोड़ने के लिए हम सभी को क्रियाशील होकर समाज के युवाओं मे सकारात्मक भावना का विकास करना होगा। इसके लिए सभी प्रतिनिधियों ने कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की तथा तहसील स्तर पर कार्य करके युवा शक्ति को सकारात्मक रूप से सहयोगी बनाकर कार्य करना तय किया गया, ताकि युवा मजबूत समाज के निर्माण में सहभागी बन कर अपने समाजिक दायित्व का निर्वाह करने के अवसर का सदुपयोग कर सके। जब समाज मजबूत होगा, तभी हम एक मजबूत राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बन सकते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेड़तियान सिलावट समाज के 33 जोड़े एक साथ बंधे विवाह-बंधन में, जीवन में समाज के महत्व की मिली सीख, बीदासर में चौथा सामुहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, सादगी पूर्वक, फिजूखर्च मुक्त और सामाजिक एकता के उन्नायक सम्मेलन को सभी ने सराहा

लाडनूं नगर पालिका प्रशासन में छाई घोर लापरवाही, कोई नहीं रहा जिम्मेदार, शहर की सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था के टेंडरों को लेकर भारी लापरवाही, टेंडर जमा करने और खोलने का समय निकल गया, पर जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी रहे नदारद, कोटा, जयपुर आदि से आए ठेकेदारों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर जताया रोष और मामले की शिकायत दर्ज करवाई

शहर चुनें

Follow Us Now