शहर में मृत पशु उठाने वाली क्रेन 5 दिनों से सुनारी रोड पर पड़ी है नाकारा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। नगर पालिका मंडल लाडनूं का वाहन पिछले 5 दिनों से लावारिश हालत में यहां सुनारी रोड स्थित श्मशान भूमि के सामने खड़ा है, लेकिन उसकी कोई भी सुध नहीं ले रहा है। यह वाहन मृत पशुओं को उठाने वाली क्रेन है। इस गाड़ी का टायर पंक्चर होने के कारण संबंधित ड्राइवर ने इस गाड़ी को वहीं पर छोड़ दिया। इस गाड़ी की पालिका प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं लिए जाने को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। यहां लम्पी स्किन रोग के फैलने से रोजाना दर्जनों गायों के मरने के बावजूद इस क्रेन के खराब होकर पड़ी होने की स्थिति को लोग विरोध कर रहे है। लोगों ने इसे बहुत ही निंदनीय बताया है। गौरतलब है कि हाल ही में मृत गौवंश को उठाने व उनकास उचित निस्तारण करने की मांग को लेकर दो पार्षदों गिरधारी ईनाणिया और शायरी देवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। गिरधारी इनाणियां ने बताया कि नगर पालिका पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है, जनता परेशान हो या शहर की दुर्दशा हो, किसी को कोई परवाह नहीं है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now