जंक फूड के विरोध में छात्राओं ने रैली निकाल किया लोगों को जागरूक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। जंक फूड से स्वास्थ्य पर होने वाले हानिकारक प्रभाव के प्रति जन समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता रैली एवं सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रैली को जैविभा विश्वविद्यालय परिसर रैली को शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. बीएल जैन एवं एनएसएस यूनिट 2 के प्रभारी डॉ. रविन्द्र सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जैविभा परिसर से रवाना होकर चौथी पट्टी, ऋषभ द्वार होते हुए भूतोड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंची। जहां विभिन्न वक्ताओं ने जनजागृति सम्बंधी वक्तव्य प्रस्तुत किए। एनएसएस एवं शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक कविता भाषण गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश की आरे से कालबेलिया नृत्य प्रस्तुति करने वाली छात्रा पूजा इनाणियां का सम्मान भी किया गया। इनाणियां इस सूरजमल भूतोड़िया बालिका सी.सै. विद्यालय की पूर्व छात्रा है और वर्ततान में जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा स्वामी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. भावाग्रही प्रधान, डॉ. अमिता जैन, प्रमोद ओला एवं भूतोडिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के समस्त शिक्ष-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस प्रभारी डॉ. आभा सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल तारेश शर्मा ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए आभार ज्ञापित किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now