प्रशासन शहरों के संग अभियान के तृतीय चरण में 21 पट्टे किये वितरित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रशासन शहरों के संग अभियान के तृतीय चरण में 21 पट्टे किये वितरित

मूण्डवा ( रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। नगर पालिका मूण्डवा कार्यालय में राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रशासन शहरों के संग अभियान (तृतीय चरण) के तहत वार्ड संख्या 7 व 8 में शिविर का आयोजन किया गया। अधिशाषी अधिकारी पिन्टुलाल जाट ने बताया कि वार्ड संख्या 7 व 8 का शिविर दो दिनों के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सदर बाजार में आयोजित किया गया। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 21 पट्टे वितरण किये, जिसमें 69-क के 19 पट्टे व कृषि भूमि के 2 पट्टे वितरण किये। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि पालिका द्वारा प्रत्येक घर को पट्टा दिया जाने का कार्य किया जायेगा। इस दौरान वार्डवार सर्वे कार्य करवाया जा चुका हैं, पट्टे से वंचित वास्तविक लोगों को नियमों के आधार पर पट्टा मिले इसी संकल्प के साथ पूरी टीम कार्य कर रही हैं। शिविर में उपाध्यक्ष जगदीश मुण्डेल, पार्षद जगदीश प्रसाद, समाज सेवी सुभाष कंदोई, राजस्व विभाग से मूण्डवा पटवारी रामबिलास, विधुत विभाग के कार्मिक व जलदाय विभाग के जेईएन मानसिंह व फिटर छोटुराम, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं पालिका कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now