पहले दिन 160 जोबकार्ड धारकों को दिया रोजगार, 8 लगाए मेट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पहले दिन 160 जोबकार्ड धारकों को दिया रोजगार, 8 लगाए मेट

नागौर विधायक मोहनराम चौधरी व पालिकाध्यक्ष अलका कंदोई ने चलाय फावड़ा, शहरी रोजगार गारंटी योजना का किया शुभारम्भ

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। शहर के खेतंडा तालाब पर नागौर विधायक मोहनराम चौधरी व नगर पालिका अध्यक्ष अलका कंदोई ने फावड़ा चलाते हुए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का शुक्रवार को विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौरान नागौर विधायक मोहनराम चौधरी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण, हरियाली, पार्क, नालों की सफाई इत्यादि के लिहाज से यह एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है जिसका सबको लाभ लेना चाहिए। इस दौरान तहसीलदार मनीराम चौधरी ने कहा कि हमें अपने आस-पास के क्षेत्र की साफ सफाई रखनी चाहिए। शहर स्वच्छ सुंदर हरा-भरा रहे इस ओर सबको ध्यान देना चाहिए।
पालिका अधिशासी अधिकारी पिंटू लाल जाट ने बताया कि प्रथम दिन में 160 जॉब कार्ड धारियों को 100 दिन का रोजगार मुहैया करवाया गया, साथ ही 8 मेट नियुक्त किए गए। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी पिंटुलाल जाट, पालिका अध्यक्षा अल्का कंदोई, उपाध्यक्ष जगदीश मुंडेल, आरएलपी नेता सुभाष कंदोई, रमाकांत शर्मा, लक्ष्मीनारायण मुंडेल सहित पालिका के पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

यह क्या हो रहा है निर्वाचन विभाग और प्रशासन की नाक के नीचे- लाडनूं नगर पालिका चुनाव की निष्पक्षता पर खतरा मंडराया, मतदाताओं में गहरा रोष, दोषी बीएलओ को कड़ी सजा मिले, वार्ड की सीमाओं को लांघ कर 3–3 किमी और नामालूम लोगों को बना डाला वोटर, बीएलओ ने खोला फर्जी मतदान का रास्ता, जोड़ डाले 1100 से अधिक फर्जी वोटर

शहर चुनें

Follow Us Now