फिर सामने आई एक और लुटेरी दुल्हन- शादी के छह दिन बाद ही नकदी व गहने लेकर फुर्र हुई दुल्हन, 18 अगस्त को शादी हुई और 24 अगस्त को हो गई फरार, अलीगढ ले जाकर दलाल ने करवाइ थी शादी, दुल्हन का आधार कार्ड भी नकली निकला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फिर सामने आई एक और लुटेरी दुल्हन

शादी के छह दिन बाद ही नकदी व गहने लेकर फुर्र हुई दुल्हन, 18 अगस्त को शादी हुई और 24 अगस्त को हो गई फरार

अलीगढ ले जाकर दलाल ने करवाइ थी शादी, दुल्हन का आधार कार्ड भी नकली निकला

रतनगढ़। आपने लुटेरी दुल्हनों के कई किस्से सुने होंगे। लगभग हर शहर में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। हाल ही में रतनगढ शहर के वार्ड 8 में एक विवाहिता ने शादी के छह दिन बाद ही ससुराल से 50 हजार रुपए नकद व जेवरात लेकर फुर्र हो गई। इस मामले की रिपोर्ट गुरुवार रात को थाने में विवाहिता सहित दो दलालों के खिलाफ दर्ज की गई है। वार्ड आठ निवासी नवरतन सांखला ने रिपोर्ट दी कि सात अगस्त को वह चूरू में अपनी रिश्तेदारी में गया था, जहां उसे घंटेल निवासी कालू शर्मा मिला। कालू ने उसे रिश्तेदारों के सामने शादी की बात करवाने की बात की और कहा कि शादी का खर्च उसका लगेगा, वह दो लाख रुपए शादी करवाने की फीस लेगा। 15 अगस्त की दोपहर आरोपी गाड़ी लेकर रतनगढ़ उसके घर आया। आरोपी ने उसे एक गरीब परिवार की लड़की बताई। उसने शादी करवाने के झांसे में आकर आरोपी को दो लाख रुपए दे दिए।
17 अगस्त की रात आरोपी गाड़ी लेकर अपने साथी मुकेश के साथ उसके घर आया। वहां से उसे, उसके मामा जोधराज, फूंफा मोहनलाल, लालचंद, भाणजे मोहित को गाड़ी में बैठाकर अलीगढ़-उतरप्रदेश ले गया। 18 अगस्त की सुबह उन्हें एक घर में ले गया और 28 वर्षीय प्रियंका चौहान नाम की लड़की से पूछा कि तुम्हें यह लड़का पसंद है। लड़की ने कहा, मुझे पसंद है। इसके बाद कोर्ट में ले जाकर उसकी शादी उस लड़की प्रियंका से करवा दी। 19 अगस्त की सुबह करीब चार बजे वह प्रियंका चौहान को अपने घर ले आया। 24 अगस्त की रात खाना खाकर वे लोग सोए हुए थे। रात करीब तीन और चार बजे के बीच प्रियंका चौहान कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 50 हजार रुपए नकदी लेकर अपने साथी के साथ भाग गई। पीड़ित नवरतन ने बताया कि उसने प्रियंका का आधार कार्ड चैक करवाया, वो भी नकली निकला।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now