लाडनूं सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाला गिरफ्तार धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्टों पर पुलिस की पूरी नजर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाला गिरफ्तार

धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्टों पर पुलिस की पूरी नजर

लाडनूं। एक युवक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया। जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जसवंतगढ़ थानाधिकारी मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर फेसबुक के जरिए देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने की जानकारी मिली थी, जिस पर जांच करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी बजरंग (36) पुत्र परसाराम मेघवाल निवासी भिडासरी है, जिसने फेसबुक के जरिए देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे थे। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने जसवंतगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थानाधिकारी मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए किसी भी प्रकार की धर्म, जाति व धार्मिक भावनाओं को भड़काने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। ऐसे मामलों में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now