राज्यस्तरीय मार्शल आर्ट्स में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर पीयूष जेठू का स्वागत-सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्यस्तरीय मार्शल आर्ट्स में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर पीयूष जेठू का स्वागत-सम्मान

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। सिद्धार्थ स्कूल के छात्र पीयूष जेठू के राज्यस्तरीय स्काय मार्शल आर्ट्स में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर विद्यालय में शानदार स्वागत समारोह आयोजित किया गया। छात्र पीयूष जेठू पुत्र रामरतन जेठू भडाना यहां ग्रामीण आंचल से कक्षा बारहवीं विज्ञान वर्ग का छात्र है। सेठ शिवदत राय स्कूल बडागाव झुंझुनू में आयोजित राज्य स्तरीय स्काय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में पीयूष जेठू ने 70 किलोग्राम वर्ग के फाइनल राउंड में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर शनिवार को विद्यालय में शानदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय संचालक संजय रामावत व सुनील कुमार ने उसे साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परमेश्वर लाल, रवींद्र, रोशन, राजपाल सिंह, शिवजी, किशोर, रणवीर, तेजाराम, सुरेश,नेमाराम, पंचराम, राजेंद्र, समीर, विमला मैम, सरिता, सुमन मैम और अजय आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now