नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान लाडनूं में सम्पन्न, 86 प्रतिशत मतदान हुआ, 177 जनों ले किया मताधिकार का प्रयोग, मुकेश रेवाड़ व राजूराम ईनाणिया के बीच है मुकाबला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान लाडनूं में सम्पन्न,

86 प्रतिशत मतदान हुआ, 177 जनों ले किया मताधिकार का प्रयोग, मुकेश रेवाड़ व राजूराम ईनाणिया के बीच है मुकाबला

लाडनूं। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पद के लिए करवाए जा रहे चुनाव में मतदान लाडनूं स्थित ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में किया गया। सोमवार को सुबह 10 बजे से प्रारम्भ हुए मतदान में कुल 86 प्रतिशत रिकाॅर्ड मत डाले गए। मतगणना का कार्य जिला मुख्यालय नागौर में मंगलवार को की जाएगी। नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मुकेश रेवाड़ व राजूराम ईनाणिया मैदान में हैं। राजस्थान नर्सेेज एसो.सियेशन के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे हैं। यहां बीसीएमओ कार्यालय में किए गए मतदान के दौरान कुल 204 मतों में से 177 नर्सेज ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नर्सिंग अधिकारी मदनलाल राव व जयसिंह शेखावत ने बताया कि चुनाव अधिकारी रामकिशोर इनाणियां व रामेश्वर सथार ने अपनी देखरेख में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई। इस मतदान के दौरान पोलिंग एजेंट के रूप में रामप्रताप बांसुड़ा व मैना पूनिया रहे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान ब्लाॅक नर्सेज अध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़, ओमप्रकाश यादव, राकेश डूडी, ओमपाल सिंह, संदीप मारोठिया, शभुदयाल शर्मा, राजेन्द्र सिंह, पवन जांगीड़, ताराचन्द तंवर, नरेश कुमार, ओमप्रकाश खिंचड़ आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now