मंदिर की खिड़की तोड़ दानपेटी से रुपए चुराने का आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मंदिर की खिड़की तोड़ दानपेटी से रुपए चुराने का आरोपी गिरफ्तार

मौलासर (kalamkala.in)। पुलिस द्वारा मंदिर की खिड़की तोड़ कर दानपेटी से रुपयों की चोरी करने के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपी गोपाल जाट निवासी बेरी कलां को गिरफ्तार किया है।
इस बारे में 26 जून को गणपतराम पुत्र किसनाराम मेघवाल निवासी नुवां ने रिपोर्ट दी कि 25 जून की रात को गांव नूवां के श्री रामदेवजी महाराज के मन्दिर की खिड़की तोड़कर आरोपी ने मन्दिर की दानपेटी में से रूपये चुरा लिये है। इस रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 133/2024 दिनांक 26.06.2024 अन्तर्गत धारा 457, 380 भादस में दर्ज किया गया और मामले का अनुसंधान एचसी महेन्द्र खींची द्वारा शुरू किया गया। थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने इस मामले में पुलिस टीम के साथ द्वारा त्वरित कार्रवाई के साथ आसूचना संकलन, तकनीकी ईस्तेमाल व बेहतर टीम वर्क व फील्ड इंटेलिजेन्स की सहायता से मुल्जिम गोपाल (40) पुत्र मोहनराम जाट निवासी बेरी कल्ला (पुलिस थाना मौलासर) को गिरफ्‌तार किया है। इस कार्रवाई में एचसी महेन्द्र कुमार खींची का विशेष योगदान रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

शहर चुनें

Follow Us Now