भाजपा खजवाना मंडल कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा खजवाना मंडल कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। भाजपा खजवाना मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पिंडेल की अध्यक्षता में पालड़ी जोधा में रखी गई। बैठक में जन आक्रोश रैली की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा पार्टी का राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया एवं कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रयास करने के लिए आव्हान किया गया। मुख्य वक्ता जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और कार्यसमिति बैठक के प्रभारी डॉ. हापुराम चैधरी ने बताया कि जन आक्रोश रैली की सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता को कमर कसनी है, महिला मोर्चा मंडल के अध्यक्ष सरोज जैन, उपाध्यक्ष प्रकाश लेगा, महामंत्री सूर्य प्रकाश जोशी आदि ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन-जन को सजग करने का आह्वान किया। मंच संचालन नाथूराम खोजा व नथमल रांकावत ने किया। बूथ अध्यक्ष संपत राम ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने अनुमोदन किया। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, इंद्राज चैहान, सिब्बू गिरी, नेमजी खोजा, नेनाराम भाकल और अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now