लाडनूं में जन्माष्टमी पर्व पर छात्राओं ने दी गीत, भजन और नृत्यों की प्रस्तुतियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में जन्माष्टमी पर्व पर छात्राओं ने दी गीत, भजन और नृत्यों की प्रस्तुतियां

लाडनूं। कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर यहां जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राध्यापिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मानसी जोशी मंजू ने ‘राधा रमन हरे गोविन्द’ गीत पर तथा कोमल प्रजापत व नेहा बैद ने ‘कान्हा सुजासरा’ गीत पर युगल नृत्य प्रस्तुत किया। मुस्कान बल्खी, अनिषा खीचर, राधा ने भजन व कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने कहा कि श्री कृष्ण मानवीशक्ति के महामानव थे। उनका जन्मदिन जन्माष्टमी पर्व के रूप में मानव जाति के कल्याण के लिए अनुकरणीय परम्पराओं का द्योतक है। कृष्ण के विविधता पूर्ण जीवन से सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। पर्व प्रभारी डॉ. सरोज राय ने कहा कि कृष्ण ने समाज में मानवीय मूल्यों की पुनस्र्थापना की थी। उनका जीवन अनुकरणीय है। कृष्ण का बहुरंगी व्यक्तित्त्व, सखाभाव आदि सभी प्रेरणास्पद हैं। कार्यक्रम का प्रारम्भ कृष्ण-आरती और माल्यार्पण से किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्राध्यापिका रेणु स्वामी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. अमिता जैन, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. गिरधारीलाल शर्मा, अमिता जैन, प्रमोद ओला, खुशाल जांगिड, स्नेहा शर्मा आदि संकाय सदस्यों के अलावा छात्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now