2100 जरूरतमंद बालिकाओं के खोले जाएंगे सुकन्या समृद्धि खाते, 18 अक्टूबर को होगा विशाल कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

2100 जरूरतमंद बालिकाओं के खोले जाएंगे सुकन्या समृद्धि खाते, 18 अक्टूबर को होगा विशाल कार्यक्रम

बालिका सशक्तिकरण को लेकर मूंडवा नगर पालिका में बैठक आयोजित

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर नगरपालिका मूंडवा में मंगलवार को बालिका सशक्तिकरण के लिए बैठक रखी गई, जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री लक्ष्मीनारायण मुंडेल ने बताया कि केन्द्र सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार 18 अक्टूबर को पोकंडी अंगोर पर बालिका सशक्तिकरण को लेकर एक विशाल कार्यक्रम रखा जायेगा, जिसमें मुंडवा कस्बे की 2100 जरूरतमंद बालिकाओं के भामाशाहों के सहयोग से सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले जायेंगे। खाते की प्रथम किश्त भी भामाशाहों के सहयोग से जमा कराई जायेगी। लक्ष्मीनारायण मुंडेल ने बताया कि सुकन्या खाते से हम बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित बना सकते है, इसमें जमा राशि बालिका के पढाई और विवाह में काम आ सकती है। मुंडेल ने इसमें सहयोग के लिए मूंडवा की सरकारी और निजी स्कूलों के संस्था-प्रधानों की बैठक की और इन संस्थाओ में पढ रही जरूरतमंद बालिकाओं के खाते खुलवाने की अपील की। लक्ष्मीनारायण ने बताया कि इसमें केन्द्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी शिरकत करेंगे। इस बैठक में दिनेश मुंडेल, दयानंद गेपाला, संजय रामावत, दिनेश मूण्डेल, रहमान देवड़ा, दुर्गाराम चौधरी, सलीम मिरासी, सुमित चौधरी, नटवरलाल पाराशर, निर्मला सिखवाल, सुखराम रोज, मुकेश वैष्णव उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियों में निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया जारी, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने व हटाने के लिए नागरिकगण कर सकते हैं आवेदन

लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा, फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now