लाडनूं की अशोक स्तंभ प्याऊ पर दी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया काला दिवस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की अशोक स्तंभ प्याऊ पर दी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि,

भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया काला दिवस

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। यहां राहुगेट के सामने स्थित अशोक स्तंभ प्याऊ पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से पुलवामा हमले की 5वीं बरसी काला दिवस के रूप में आयोजित करके शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। युवा मोर्चा के अध्यक्ष चेतन भोजक ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को भारतीय सेना पर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया, जिसमे करीब 40 निर्दोष सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए थे। इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हुए शहीद सैनिको की बरसी पर 2 मिनट का मोन रखकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये गए तथा सभी ने मिलकर भारतीय सेना ज़िंदाबाद के उद्धघोष लगाए। इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चेतन भोजक के अलावा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष रेणु कोचर, पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक, मनीषा शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, महेंद्र सेठी, सागर शर्मा, राजकुमार चोटिया, सोनू सुरेंद्र, मनीष वाल्मीकि, रोहित हिंदुस्तानी, विकास सोनी, राकेश भोजक, विकास रेगर, मनीष चौधरी, घनश्याम सिंह, जीतू भोजक और जितेंद्र सिंह, लिछू भोजक आदि ने उपस्थित रह कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now