प्रबोधक के हेड कांस्टेबल बनने पर विद्यालय को भेंट किया पोर्टेबल स्पीकर सिस्टम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रबोधक के हेड कांस्टेबल बनने पर विद्यालय को भेंट किया पोर्टेबल स्पीकर सिस्टम

लाडनूं (kalamkala.in)। हर खुशी के मौके पर सर्व हितकारी कार्य करने की भावना अभिनंदनीय होती है। ऐसा ही अभिनंदन यहां मीठड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक प्रबोधक के हेड कांस्टेबल के लिए चयन होने पर विद्यालय को पोर्टेबल एवं वायरलैस साउंड सिस्टम भेंट करने पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। इस साउंड सिस्टम का उपयोग विद्यालय में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य विभागीय कार्यक्रमों के आयोजनों में किया जा सकेगा। डोबरा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रबोधक झब्बर सिंह के पुत्र प्रदीप सिंह का बीएसएफ में हेड कॉन्स्टेबल पद पर चयनित होने व प्रबोधक संतोष कुमारी ने संयुक्त रूप से विद्यालय में यह वायरलेस साउंड सिस्टम भेंट किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश नारवाल द्वारा उनका माला व साफा पहनाकर से अभिनंदन किया व स्टाफ साथियों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य भींवाराम थालोड़, व्याख्याता चन्द्राराम मेहरा, राजूलाल स्वामी, मोहन जाखड़, परमेश्वर लाल, रमेश जांगिड़, रामनिवास मेहरा, ओमप्रकाश मीणा, नाथू सिंह, बिजेन्द्र महला, अभिषेक शर्मा, राहुल खंडेलवाल, पूजा चौधरी, विनीता रुहेला, जगजीवन राम, मुकेश सोखल, नाथुराम सैन उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now