निराहार व्रतधारियों की शोभायात्रा निकाल कर दिया सम्मान, विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निराहार व्रतधारियों की शोभायात्रा निकाल कर दिया सम्मान, विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं। प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पर्यूषण पर्व में निराहार उपवास करने वाली व्रतियों की शोभायात्रा समाज के लोगों द्वारा निकाली गई। पर्युषण पर्व के समापन पर दस दिन तक पूरी तरह निराहार उपवास करने वाले व्रतियों की शोभायात्रा बड़ा मंदिर चैक से आरंभ होकर राहूगेट के चंद्रसागर स्मारक होते हुए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस 12 दिवसीय पर्व में प्रतिदिन विभिन्न आयोजन भगवान जैनेंद्र की पूजा के बाद प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों किए गए। इनमें म्यूजिकल जैन हाउजी, सबसे स्मार्ट कौन, एक मिनट प्रतियोगिता, विचित्र वेशभूषा, जैन भजन प्रतियोगिता, कौन बनेगा सम्यक ज्ञानी, सब खेलो सब जीतो आदि अनेक आयोजन किए गए। भगवान जिनेंद्र के अभिषेक के बाद पर्व के समापन से पूर्व क्षमावाणी का आयोजन किया जाएगा। इसमें समाज के सभी सदस्य एक दूसरे से अपनी जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए क्षमायाचना करेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now