जलदाय विभाग के ट्यूबवेलों के 2 जले ट्रांसफार्मर बदलने से मिलेगी लोगों को राहत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण और धींगावास इन दोनों गांवों में पिछले एक सप्ताह से जले हुए जलदाय विभाग की ट्यूबवेलों के दो ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग ने शनिवार को बदली कर दिया है । जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अजय कुमार मीणा मुंडवा ने बताया गांव रूण में दरगाह के पास स्थित ट्यूबवेल और धींगावास की एक टयूबेल पिछले एक सप्ताह से बंद थी। इस संबंध में विद्युत विभाग मूंडवा के सहायक अभियंता अजीत कुमार पांडे ने सूचना मिलते ही शनिवार को यांत्रिकी पर्यवेक्षक रामसिंह मीणा और तकनीकी सहायक मुकेश शर्मा के नेतृत्व में इन दोनों ट्रांसफार्मर को बदली करवा दिया है। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता मानसिंह रेवाड़ ने बताया कि अब इस ट्यूबवेल के आसपास की आबादी को पानी की सप्लाई सुचारू रूप से मिलती रहेगी। गांव रूण के सैयद हारून अली, जावेद अली , अमीन, फारूक अली, सैफ अली, राजाराम शर्मा, फखरुद्दीन खोखर ने इस मौके पर उपस्थित रहकर विद्युत विभाग के कार्मिकों का सहयोग किया। गौरतलब है कि रूण की इस ट्यूबेल से आवारा जंगली पशु और गौशाला की गायें यहां पर पानी पीती है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now