सिद्धार्थ आदर्श विद्या मंदिर मारवाड़ मूंडवा में संत मदन मोहन का किया स्वागत।लक्ष्य प्राप्त करना कठिन नहीं होता है – सन्त मदन मोहन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सिद्धार्थ आदर्श विद्या मंदिर मारवाड़ मूंडवा में संत मदन मोहन का किया स्वागत।लक्ष्य प्राप्त करना कठिन नहीं होता है – सन्त मदन मोहन
मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। सिद्धार्थ आदर्श विद्या मंदिर मारवाड़ मूंडवा में संत मदन मोहन ने विद्यार्थियों को अपने अमृत वचनों से लाभान्वित करते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्त करना कठिन नहीं होता है, कठिन होता है लक्ष्य निर्धारण करना। लक्ष्य निर्धारण के बाद सफलता शत प्रतिशत निश्चित है। उक्त उद्गार सोमवार को सिद्धार्थ आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रखर राष्ट्रवादी प्रवक्ता मदन मोहन महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा की सरलता, सहजता और सजगता बच्चों को यह तीन सूत्र जीवन में अपनाने चाहिए ताकि विद्याध्ययन में उन्हें समस्या नहीं रहे और आगे जाकर राष्ट्र निर्माण में अपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को यदि लगे के उन्हें गुरु ढंग से समझा नहीं पा रहे है तो यह गलती विद्यार्थी की है, विद्यार्थी को ही खोज करना है कि वह गुरु को कैसे समझें ! बाकी एक श्रेष्ठ गुरु वही है जो अपना सब कुछ अपने शिष्य को प्रदान कर खुद से बड़ा बनाने की सोच रखता है। स्कूल सभा में महाराज जी के आगमन पर शाला परिवार के संरक्षक पुरषोत्तम व सीता देवी एव निदेशक संजय रामावत, सुनील कुमार, प्रधानाचार्य परमेश्वर शर्मा ने स्वागत किया। पवन व सर्वोदय नेता देवेश स्वामी भी बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के रवींद्र कुमार, रोशन, राकेश, माधव, प्रेमसुख, सुरेन्द्र, किशोर, रणवीर, राजेंद्र, सुभाष, रामकुंवार,पाचाराम, विमला, सरिता, सुमन, अजय, दिलीप मौजूद रहे

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now