नवीकृत पटवार घर का एसडीएम ने किया लोकार्पण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। स्थानीय तहसील कार्यालय में स्थित जीर्णशीर्ण हो चुके पटवार घर का जीर्णोद्धार करके नवीनीकरण किए जाने के बाद इस नवीकृत पटवारघर का उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढवाल ने लोकर्पण किया। इस पटवारघर का नवीनीकरण कार्य एलएंडटी कंपनी के सहयोग से किया गया है। पिछले 40 साल से जर्जर अवस्था में पड़े इस पटवार भवन की तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर ने सुध ली और भामाशाहों को प्रेरित कर इसका कायाकल्प करवाते हुए इसका पूर्ण स्वरूप ही बदल दिया। लोकार्पण समारोह में भामाशाहों का सम्मान भी किया गया। लोकार्पण के इस अवसर पर सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और रुडिप के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसी के साथ एक अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें तहसील कार्यालय के भू-अभिलेख निरीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, लादू सिंह और भागू राम को अन्य स्थान पर ट्रांसफर हो जाने पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now