जैविभा विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह 12 नवम्बर को, आचार्य महाश्रमण का रहेगा सान्निध्य और राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि, अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे, 4000 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्रियां 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जैविभा विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह 12 नवम्बर को,

आचार्य महाश्रमण का रहेगा सान्निध्य और राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि, अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे,

4000 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्रियां 

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह आगामी 12 नवम्बर शनिवार के दोपहर 12.05 बजे सुधर्मा सभा में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में आयोज्य इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र होंगे। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल करेंगे।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. युवराज सिंह खंगारोत ने बताया कि आचार्यश्री महाश्रमण का 11 से 13 नवम्बर तक लाडनूं में जैन विश्व भारती में प्रवास रहेगा। दीक्षांत समारोह में उनके सान्निध्य में संस्थान के 4000 से अधिक नियमित व दूरस्थ शिक्षा के पीएचडी, स्नातकोत्तर व स्नातक विद्यार्थियों को उपाधि-पत्र (डिग्रियां) वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर अपने संकाय में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और वरीयता प्रमाण प्रत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now