सालासर रोड पर दो कारों की भिड़त में एक ही परिवार के चार जने घायल, घायलों में नव दंपती भी शामिल, परिवार सहित सालासर दर्शन कर लौट रहे थे, लाडनूं के लियाकत व रमजान ने बचाई जान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सालासर रोड पर दो कारों की भिड़त में एक ही परिवार के चार जने घायल,

घायलों में नव दंपती भी शामिल, परिवार सहित सालासर दर्शन कर लौट रहे थे,

लाडनूं के लियाकत व रमजान ने बचाई जान

सुजानगढ़। सालासर रोड पर सोमवार शाम को दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में नव दंपती सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को बगड़िया अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार चारों घायल अपनी आईटेन कार में सालासर धाम में प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस सुजानगढ़ लौट रहे थे। लोढ़सर पुलिया के पास सालासर की तरफ जा रही एक्सयूवी गाड़ी ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में अर्चना (48) पत्नी गुरुचरण प्रजापत, यशवंत (26) पुत्र गुरुचरण, भाविका (25) पत्नी यशवंत, शिवराज (25) पुत्र भंवरलाल निवासी दुलिया बास सुजानगढ घायल हो गए। चार-पांच दिन पहले ही यशवंत-भाविका की शादी हुई है।

लाडनूं वासियों ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद उधर से गुजर रहे और एक बारात से लौट रहे लाडनूं के रमजान खां और लियाकत खां ने अपनी गाड़ी से बारातियों को उतार कर घायलों को सुजानगढ के अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनका प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद उन सभी को हायर सेंटर के लिए उच्च चिकित्सार्थ रेफर कर दिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now