वरिष्ठ नेत्र-चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. बलबीर सिंह को मिला संभाग स्तर पर सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वरिष्ठ नेत्र-चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. बलबीर सिंह को मिला संभाग स्तर पर सम्मान

लाडनूं। स्थानीय राजकीय सुखदव नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी एवं वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बलवीर सिंह को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं अन्य विभागीय गतिविधियों में उत्कृष्ट काय्र कर सराहनीय योगदान करने के लिए सम्मानित किया गया है। अजमेर में उन्हें एक समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मान से नवाजा। इस सम्मान से नवाजे जाने के बाद डॉ. बलबीर सिंह के लाडनूं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। गांधी दर्शन समिति की सदस्य एवं पार्षद सुमित्रा आर्य ने बताया कि डॉ. बलवीर सिंह अपने मधुर व्यवहार एवं श्रेष्ठ कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं। उन्हें सम्मानित किया जाना अपने आप में शहर की बेहतर नेत्र चिकित्सा का प्रमाण है। स्थानीय नागरिकों द्वारा भी उन्हें बधाई देने के लिए तांता लग गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now