ब्रेकिंग न्यूज़- लाडनूं सीआई महीराम विश्नोई को किया लाईन हाजिर, उनके कब्जे से पोक्सो एक्ट का मुल्जिम हो गया फरार, जयपुर से लेकर लौट रहे थे लाडनूं 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ब्रेकिंग न्यूज़-

लाडनूं सीआई महीराम विश्नोई को किया लाईन हाजिर,

उनके कब्जे से पोक्सो एक्ट का मुल्जिम हो गया फरार, जयपुर से लेकर लौट रहे थे लाडनूं 

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना लाडनूं में पदस्थापित सीआई महिराम विश्नोई को जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने लाईन हाजिर कर दिया है। उनके कब्जे से एक पोक्सो एक्ट का मुलजिम फरार हो गया था। गत 11 जून को जयपुर से अपने ननिहाल आई एक नाबालिग लड़की को तहसील के ग्राम धूड़ीला से जयपुर से बाईक लेकर आए एक युवक ने अपहरण कर लिया था,जिसका मामला लाडनूं पुलिस थाने में दर्ज था और जांच अधिकारी स्वयं थानाधिकारी महीराम विश्नोई कर रहे थे। उन्होंने जयपुर के सांगानेर से लड़का-लड़की दोनों को दस्तयाब किया और युवक को मेड़ता के पोक्सो कोर्ट में हाजिर करने के बाद उसे लेकर जयपुर गए और वारदात में प्रयुक्त बाईक बरामद की। मुलजिम को लेकर वापस लौटते समय जयपुर के रामगंज इलाके में रोड जाम के दौरान मौका पाकर मुलजिम रोहित जाट गाड़ी से कूद कर फरार हो गया। इस मामले में एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीआई महीराम विश्नोई को लाईन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच करवाई जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

किसानों के हित में सहकारी समिति की भूमिका बेहतरीन कार्य की रहती है- सीआर चौधरी (अध्यक्ष किसान आयोग), लाडनूं के रायधना गांव में हुआ बहूद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन समारोह

शहर चुनें

Follow Us Now