भागवत कथा में आरती के दौरान चोरों ने तोड़ी दो महिलाओं की सोने की चैन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भागवत कथा में आरती के दौरान चोरों ने तोड़ी दो महिलाओं की सोने की चैन

 लाडनूं। करंट बालाजी मंदिर में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के समापन के अवसर पर की जा रही आरती के दौरान भक्तिभाव में मग्न दो महिलाओं की अज्ञात चोरों ने सोने की चैन तोड़ ली। आधा घंट चली आरती के दौरान इन दोनों महिलाओं की चैन तोड़ लिए जाने की वारदातों को चोर अंजाम दे गए। जिसकी भनक तक किसी को नहीं लग पाई। पुलिस दोनों पीड़ित महिलाओं से रिपोर्ट प्राप्त करके चोरों की पहचान व तलाश कर रही है। मुन्नी देवी पत्नी स्व. गजराज सोनी ने बताया कि वह भागवत कथा में गई थी। आरती के दौरान हुई भीड़ में उसके गले से सोने की चैन तोड़ ली गई। उनकी सोने की चैन करीब साढे तीन तोला की थी। इस बारे में आसपास में पता भी किया, लेकिन सोने की चैन और चोर का कोई सुराग नहीं लगा। इनके अलावा निकट के गांव मंगलपुरा निवासी धनी देवी पत्नी मन्नालाल प्रजापत की सोने की चैन भी उसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा तोड़ ली गई। इस बारे में थानाधकारी सुरेंद्र सिंह राव ने बताया कि इस प्रकार की रिपोर्ट उनके पास आई है। इन चोरों के बारे में कुछ वीडियो फुटेज देखे गए हैं और उन्हीं के आधार पर चोरों का पहचान की जाकर उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now