अनियंत्रित बाईक तारबंदी तोड़ घुसी खेत में, बाईक चालक युवक की मौत, मृतक युवक जसवंतगढ का रहने वाला, तीन दिन पूर्व ही लौटा था विदेश से

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनियंत्रित बाईक तारबंदी तोड़ घुसी खेत में, बाईक चालक युवक की मौत,

मृतक युवक जसवंतगढ का रहने वाला, तीन दिन पूर्व ही लौटा था विदेश से

सुजानगढ़। तहसील के सारोठिया व मालकसर गांव के बीच बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर सदर थाने के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक भगीरथ जाट की सहायता से शव को राजकीय बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मृतक सुखदेवाराम मेघवान उम्र 32 वर्ष पुत्र हनुमानाराम मेघवाल, निवासी वार्ड नं.17, गली नं.13, जसवंतगढ़ बाइक पर जा रहा था। तभी उसकी बाईक सड़क से उतर कर खेत की तारबंदी में जा घुसी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुखदेवाराम विदेश में रहता था, जो तीन दिन पहले ही घर आया था। शव का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह होगा।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार में तीन-चार दिनों से लगातार चल रहा है आपसी मारपीट का दौर, दोनों तरफ से मामले दर्ज, पुलिस कर रही है जांच, बताया जा रहा है कि एक महिला से बातचीत से टोकने पर हुई यह झगड़े की शुरुआत, अब खून सवार है दोनों तरफ

युवा वर्ग नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें- श्रीराम बिजारणियां, प्रदेशाध्यक्ष तेजा सेना, छात्रावास जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य को लेकर विशाल तेजा गायन समारोह आयोजित, बनाए जाएंगे तेजा मंदिर और तेजा वाटिका, बैठक 5 जुलाई को

शहर चुनें

Follow Us Now