शिक्षा के साथ संस्कार व राष्ट्रप्रेम भी जरूरी- संत धीरजराम महाराज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रामस्नेही संत धीरजराम महाराज का गुर्जर समाज ने किया सम्मान

लाडनूं। स्थानीय गुर्जर समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान देवनारायण मंदिर प्रांगण में प्रसिद्ध रामस्नेही संतश्री धीरजराम महाराज का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संतश्री धीरजराम महाराज ने कहा कि शिक्षा के महत्व को समझे बिना किसी भी समाज को आगे ले जाना संभव नहीं है। आज के भौतिक युग में शिक्षा की जितनी जरूरत है, उतनी ही संस्कारों और राष्ट्रप्रेम की भावना की आवश्यकता भी है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से गौसेवा के लिए तत्पर रहने और गाय पर आए हर संकट का मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने संतश्री धीरजराम महाराज का शॉल ओढ़ाकर व माल्याप्रण करके सम्मान किया। संत धीरजराम महाराज यहां रामद्वारा सत्संग भवन में चातुर्मास प्रवास के लिए आए हुए हैं। इस अवसर पर पूर्व पालिका उपाध्यक्ष लादूलाल गुर्जर, पार्षद श्यामसुन्दर गुर्जर, करणी हॉस्पिटल के संचालक रामावतार गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, रणवीर गुर्जर, रामानन्द गुर्जर, अमित गुर्जर, करण गुर्जर, देवाराम गुर्जर, विक्रम गुर्जर, सुरेश गुर्जर आदि उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now