आसमान में नजर आई अनोखी खगोलीय घटना, ग्रामीणों में विभिन्न चर्चाएं व उत्सुकता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आसमान में नजर आई अनोखी खगोलीय घटना,
ग्रामीणों में विभिन्न चर्चाएं व उत्सुकता

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। आसमान में विभिन्न खगोलीय घटनाएं होती रहती हैं और स्थानीय भाषा में हम सितारे टूटना आदि कहते हैं। जबकि तारे के बजाय ज्यादातर ये धूमकेतु के कण होते हैं, जो अपना स्थान छोड़ देने के बाद जब इनका वायुमंडल में प्रवेश होता है और हवा के वेग में आने पर लगातार घर्षण से हमें टूटते तारे की तरह से नजर आते हैं। हाल ही में मंगलवार शाम 7:30 बजे पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण में दिखाई दी, यह खगोलीय घटना अलग बताई जा रही है। इसे वैज्ञानिकों ने ‘रॉकेट नोधन’ नाम दिया है। इसमें किसानों को जो अनेक तारे नजर आए, उनकी संख्या लगभग 24 बताई है। गांव रूण के किसान पहलादराम तांडी, समीर खान, खोखर, जावेद अली, सैयद इंसाफ अली, रशीद गौरी ने बताया कि मंगलवार देर शाम को गांव रूण के आसमान में यह नजारा देखने में आया, जब हम दिन भर खेतों में काम करके खुले आसमान के नीचे आराम कर रहे थे। इन्होंने बताया कि टीवी न्यूज़ के अनुसार सोमवार देर शाम 7:30 बजे के करीब पूर्वी दक्षिणी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी हरियाणा, पश्चिम बिहार के इलाकों में रात को रहस्यमय नजारा देखने के समाचार प्राप्त हुए थे और लोगों में इस आसमानी लाइट के प्रति गहरी उत्सुकता थी, वहीं ऐसा नजारा अपने गांव में देखकर हर किसी में उत्सुकता रही कि आखिर यह क्या है। ऐसा भी सुनने को मिल रहा है कि कुछ बुद्धिजीवियों ने इसे अमेरिका के एक उद्योगपति की स्टारलिंग कंपनी का सेटेलाइट बताया है, जो दुनिया के कई देशों में इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध करवाएगा। इसी के लिए सर्वे किया जा रहा है। इन वायरल समाचारों की हकीकत का पता लगाने की कोशिश चल रही है। फखरुद्दीन खोखर ने बताया कि 3 दिन पहले निकटवर्ती गांव हिलोड़ी में भी कुछ किसानों ने ऐसा ही नजारा देखा था, लेकिन उसे मोबाइलों में कैद नहीं कर पाए थे, मगर गांव रूण के किसानों ने यह नजारा कैमरे में कैद कर लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now