हत्या के प्रयास के दो क्रॉस प्रकरणों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हत्या के प्रयास के दो क्रॉस प्रकरणों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। ग्राम कड़लू में दो पक्षों द्वारा आपसी रंजिश के कारण जान से मारने की नियत से गंभीर मारपीट का आरोप लगाते हुए दर्ज दो क्रॉस मुकदमों में परिवादी शोभा देवी पत्नी उम्मेदराम जाट निवासी कडलू तथा पाबूराम पुत्र भंवरूराम जाट निवासी कडलू ने परस्पर हत्या करने के इरादे से गम्भीर मारपीट व चोरी करने का आरोप लगाया था। इनमें मुण्डवा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गणपतराम, पाबूराम व इन्द्रा तथा शोभा को अनुसंधान एवं पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गणपतराम (48) पुत्र भंवरूराम जाट निवासी कडलू, पाबूराम (38) पुत्र भंवरूराम जाट निवासी कड़लू, इन्द्रा (37) पत्नी पाबूराम जाट निवासी कड़लू, शोभा (45) पत्नी उम्मेदराम जाट निवासी कड़लू शामिल हैं। इस सफलता में थानाधिकारी रिछपालसिंह, किशोरराम हेड कॉन्स्टेबल, बेणीराम, दौलतराम, नीरज, अजयपाल, लीला, पूनम, कानराम कांस्टेबल मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now